अलीगढ़ः नदियों के लिए मछलियां बहुत जरूरी, सांकरा गंगा में छोड़े गए 1 लाख से अधिक मछलियों के बच्चे

punjabkesari.in Wednesday, Sep 21, 2022 - 08:32 PM (IST)

अलीगढ़ः अपने फायदे के लिए मनुष्य जानवरों से लेकर मछलियों तक का शिकार करने से नहीं चूक रहा है जिसकी वजह से आज इन प्राणीयों को संकट का सामना करना पड़ रहा है। मनुष्य नदियों से लगातार मछलियां पकड़ रहा है, जिससे नदियों की स्वच्छता में कमी आ रही है। इसी कमी को दूर करने के लिए अलीगढ़ के सांकरा स्थित गंगा में 1 लाख से अधिक मछलियों के बच्चे छोड़े गए।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 103800 मत्स्य बीज गंगा नदी में छोड़े गए
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अलीगढ़ के सांकरा स्थित गंगाघाट पर भारत सरकार की प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत रिवर रैचिंग एवं जन जागरूकता के तहत संगोष्ठी हुई, जिसके बाद अलीगढ़ की जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह व भाजपा बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष ठा. श्यौराज सिंह ने 108300 मत्स्य बीज यानी मछलियों के बच्चे गंगा में छोड़े। जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि गंगा नदी को स्वच्छ व अविरल बनाये रखने के लिए मछलियों का बड़ा योगदान रहता है। साथ ही समस्त गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को भी गंगा को स्वच्छ बनाये रखने में अपनी-अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

किसी भी कीमत पर छोटी मछलियां न पकड़ी जाएं: उप निदेशक मत्स्य
अलीगढ़ के उप निदेशक मत्स्य ने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि किसी भी कीमत पर छोटी मछलियां न पकड़ी जाएं। प्राकृतिक रूप से नदियों के लिए मछलियां बहुत जरूरी है, इसलिए आज 1 लाख से अधिक ज्यादा मछलियों के बच्चे गंगा नदी में छोड़े गए।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static