विश्व दिव्यांग दिवस: DM का कड़कती ठंड में खड़े रहकर इंतजार करते रहे बच्चे

punjabkesari.in Monday, Dec 04, 2017 - 10:05 AM (IST)

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को जहां एक ओर दिव्यांग बच्चों से मुलाकात कर उन्हें सहायक उपकरण दिए। वहीं दूसरी ओर कलेक्ट्रेट परिसर में दिव्यांग बच्चों की जमकर उपेक्षा हुई। दरअसल डीएम से मिलने के लिए दिव्यांग बच्चे करीब एक घंटे तक इस कड़कती ठंड में खड़े रहकर उनका इंतजार करते रहे।

बता दें कि एक संस्था द्वारा दिव्यांगों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था। सुबह 10 बजे से ही संस्था के लोगों को कड़कती ठंड में लाईन बनाकर खड़ा कर दिया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्रा करीब साढ़े 11 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्यक्रम की शुरुआत की। करीब डेढ़ घंटे तक दिव्यांग बच्चे डीएम के आने के इंतजार में खड़े रहे। इतना ही नहीं कार्यक्रम आयोजित करने वालो ने भी बड़ी लापरवाही बरती। संस्था के लोग बच्चों को लाईन खड़ा करके खुद धूप में गप्पे मारते नजर आए।