स्मृति ईरानी का राहुल पर तंज- उन्हें नहीं पता ''मिर्च हरी होती है या लाल'', वो क्या जानें खेती कैसे होती है?

punjabkesari.in Friday, Dec 18, 2020 - 04:44 PM (IST)

मेरठ: देश में कृषि कानून को लेकर मचे बवाल को शान्त करने के लिए भाजपा किसान सम्मेलन कर किसानों को समझाने में जुटी है। इसी क्रम में आज मेरठ में एक जन सभा का आयोजन किया गया। जिसमें शिरकत करने के जिए केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहुंची । उन्होंने अपने संबोधन में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संसद में मिर्च हरी होती है या लाल, राहुल गांधी यह तय नहीं कर पाते। उन्हें खेती-किसानी की जानकारी कैसी है, यह किसान भाई समझ सकते हैं।भाजपा किसान सम्मेलन के दौरान केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, अतुल गर्ग व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा सहित विधायक भी मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मै पूछना चाहती हूं कि राहुल गांधी क्या किसान हैं? सोनिया गांधी क्या किसान हैं?  उन्होंने कहा कि अमेठी में किसानों की क्या दुर्दशा रही और 50 साल तक एक ही परिवार वहां पर राज करता रहा लेकिन आज वहां का किसान खुशहाली की तरफ बढ़ रहा है। जो इन लोगों को हजम नहीं हो रहा है। वो लोग किसानों के भड़का कर राजनीतिक चमकाना चाहते है जो देश की जनात समझती है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 दिसंबर को कृषि विश्वविद्यालय आए थे और उन्होंने कानूनों को लेकर चल रहे आंदोलन के लिए विपक्ष प जम कर निशाना साधा था। परंतु किसान नये कृषि कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। जिसमें कई किसानों की मौत भी हो चुकी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramkesh

Recommended News

Related News

static