हाड़ कंपाती ठंडः DM ने दिए निर्देश, देखें इतने दिनो के लिए बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

punjabkesari.in Wednesday, Dec 18, 2019 - 11:26 AM (IST)

सहारनपुरः दिसंबर आते ही हाड़ कंपाती ठंड ने अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है। सूरज के दर्शन भी दुर्लभ रहे। पारा लगातार नीचे गिरता जा रहा है, वही मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बुधवार को भी कोहरा छाया रह सकता है। लिहाजा छोटे बच्चे भी रजाई में ही दुबके रहे। ऐसे में बच्चों और उनके परिजनों के लिए खुशख़बरी आई की DM ने सहारनपुर जिले में सर्दी के कारण सभी स्कूल कॉलेजों को आज से 21 दिसंबर तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। 

बता दें कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा व शीतलहर सर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। विभिन्न जिलों में सर्दी से लोगों की हालत खराब हो गई है।

मंगलवार को तो लोग घना कोहरा छाने के कारण अपने घरों में ही दुबके रहे। जिसके कारण लोग सड़कों पर कम ही दिखे। बहुत ज्यादा जरूरत होने घरों से निकले। मुख्य मार्गों पर वाहन दिन में भी हेड लाइट जलाकर धीमी गति से चले। हाड़ कंपा देने वाली ठंड से पार पाने के लिए लोग जगह-जगह अलाव तापते नजर आए। 

बात स्कूली बच्चों की करें तो उन्हे आवागमन में भारी परेशानी हुई। पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन न होने से लोग सर्दी से ठिठुरते नजर आए। बच्चे ठंड में ठिठुरते हुए घरों से स्कूल और स्कूलों से घरों में पहुंचे। इसे देखते हुए DM आलोक कुमार ने आदेश दिया। इससे छात्र छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई।    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static