सीने में दर्द और निम्न रक्तचाप की शिकायत के बाद PGI में भर्ती हुए चिन्मयानंद

punjabkesari.in Monday, Sep 23, 2019 - 12:22 PM (IST)

लखनऊः यौन उत्पीड़न के आरोपी पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद को सीने में दर्द और निम्न रक्तचाप की शिकायत के बाद सोमवार सुबह लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (पीजीआई) में भर्ती कराया गया।

डॉक्टर राकेश कपूर ने बताया कि शाहजहांपुर से चिन्मयानंद आज सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे सीने में दर्द और लो ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद पीजीआई पहुंचे। उन्हें तुरंत कार्डियोलॉजी विभाग के एमआईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर पी के गोयल के नेतृत्व में हृदय रोग विशेषज्ञों की एक टीम उनका परीक्षण कर रही है। उन्होंने बताया कि आज दोपहर 4 बजे तक चिन्मयानंद की एंजियोग्राफी और अन्य जांच की जाएगी। उसके बाद ही उनके स्वास्थ्य के बारे में सही जानकारी मिल पाएगी। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

उल्लेखनीय है कि, चिन्मयानंद को पिछले शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर शाहजहांपुर के मुख्य न्यायाधीश ओमवीर सिंह की अदालत में पेश किया गया था, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एसआईटी के अनुसार बलात्कार के अलावा अपने ऊपर लगे सभी आरोप चिन्मयानंद ने स्वीकार कर लिए थे। चिन्मयानंद ने कहा था कि वो अपने किए पर शर्मिंदा हैं।

Deepika Rajput