पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी ने स्वामी चिन्मयानंद को दिखाया बाहर का रास्ता

punjabkesari.in Saturday, Sep 28, 2019 - 02:11 PM (IST)

प्रयागराजः बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किए गए पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी ने बड़ी कार्रवाई की है। चिन्मयानंद को अखाड़े ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अखाड़े से निष्कासित होने के बाद अब चिन्मयानंद साधु-संतों की बैठक और किसी भी कार्यक्रम में भाग नहीं ले सकेंगे।

पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव महंत राम सेवक पुरी महाराज ने चिन्मयानंद पर लगे आरोपों को बेहद गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि साधु-संत इसकी निंदा करते हैं। इस घटना से संतों की छवि भी धूमिल हुई है। वहीं महंत राम सेवक पुरी महाराज ने कहा कि जब तक चिन्मयानंद इन आरोपों से बाइज्जत बरी नहीं होते, तब तक अखाड़े से बाहर ही रहेंगे।

Deepika Rajput