Chitragupta Puja 2022: CM योगी और अखिलेश यादव ने दी भाई दूज और चित्रगुप्त पूजा की बधाई

punjabkesari.in Thursday, Oct 27, 2022 - 10:52 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को चित्रगुप्त पूजा और भाई दूज के पर्व की प्रदेश वासियों को बधाई दी है। योगी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, ‘‘भाई-बहन के स्नेह और अटूट विश्वास के प्रतीक, सनातन परंपरा के वाहक, पावन पर्व ‘भैया दूज' की समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई। प्रेम, समर्पण व कर्तव्यपरायणता का यह पर्व सभी के जीवन में अपार खुशियां लाए, यही कामना है।''

योगी ने आज चित्रगुप्त पूजा की भी शुभकामनायें दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘परमपिता ब्रह्मा जी के दिव्य अंश, भगवान चित्रगुप्त जी के पूजन-दिवस पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान चित्रगुप्त सभी को सन्मार्ग का पथिक बनाएं, सभी के अंतस में सद्कर्मों की प्रेरणा का संचार करें, यही कामना है।'' इस दौरान प्रदेश विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी भाई दूज की बधाई दी है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘समस्त देशवासियों को ‘भाई दूज' के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।'' गौरतलब है कि देश के प्रमुख पर्व दीपावली के बाद भाई दूज और भगवान चित्रगुप्त की पूजा का पर्व मनाया जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Related News

static