चित्रकूट: हाईवे किनारे बैठे 8 बारातियों को पिकअप ने रौंदा, छह की मौत

punjabkesari.in Saturday, Jul 09, 2022 - 11:18 AM (IST)

चित्रकूट: यूपी में चित्रकूट के भरतकूप क्षेत्र में आज बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जहां रौली कल्याणपुर में झांसी-मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-35 के किनारे बैठे 8 बरातियों को बेकाबू पिकअप ने कुचल दिया। पांच की मौके पर मौत हो गई है। जबकि तीन को जिला अस्पताल भेजा गया, जिसमें एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

शुक्रवार को रौली कल्याणपुर के रहने वाले राजबहादुर की बहन की शादी थी। बारात बांदा के देहात कोतवाली के जारी गांव से आई थी। शनिवार को सुबह घर पर वैवाहिक रस्में चल रही थीं। राजबहादुर के घर के बाहर लड़की और लड़के पक्ष के लोग बैठे थे। टमाटर से लादी पिकअप कर्वी की तरफ जा रही थी। बेकाबू पिकअप ने 8 लोगों को रौंद दिया। जिसमें जारी के नरेश, रामरूप, छक्का, अरविंद और सोमदत्त की मौके पर ही मौत हो गई।

इस बारे में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बतााया कि घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रत्येक मृतक परिवार को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि चालक रोहित यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसको झपकी लग गई थी। जिसमें हादसा हुआ है।


 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj