चित्रकूट: दीपदान करने जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 1 की मौत

punjabkesari.in Sunday, Oct 27, 2019 - 01:19 PM (IST)

बांदा: यूपी के बांदा में देर रात श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जहां घटना में 1 श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 30 लोगों को गम्भीर चोटें आई हैं। जिसके बाद पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी मुताबिक महापर्व दीपावली के चलते चित्रकूट में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दीपदान के लिए पहुंचते हैं। इसी क्रम में रात करीब 1:00 बजे कानपुर से आ रही श्रद्धालुओं से भरी प्राइवेट बस बांदा शहर कोतवाली के मवई बाईपास के स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें करीब 50 से 55 श्रद्धालु बैठे हुए थे। वहीं घटना में एक श्रद्धालु लोकन चमार (42) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 दर्जन से अधिक लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए जिसमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायलों का उचित इलाज चल रहा: SP
वहीं एसपी गणेश साहा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वे अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने रेस्क्यू आपरेशन चलाकर सभी घायलों को बाहर निकाला। जिसके बाद उन्होंने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायलों का उचित इलाज चल रहा है।

 

Ajay kumar