चित्रकूट ट्रेन हादसा: योगी सरकार ने किया एेलान, मृतकों के परिजनों को देगी 2-2 लाख मुआवजा

punjabkesari.in Friday, Nov 24, 2017 - 12:48 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट जिले में आज हुई रेल दुर्घटना में यात्रियों की मृत्यु पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए मृतक यात्रियों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल यात्रियों को 50-50 हजार रुपए एवं मामूली रूप से घायलों को 25-25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान के निर्देश भी दिए।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में घायल यात्रियों के समुचित एवं त्वरित उपचार के निर्देश पहले ही अधिकारियों को दिए जा चुके हैं। योगी ने यात्रियों की मृत्यु पर गहरा दु:ख व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की।