ईसाई मिशनरियों के हौसले बुलंद, युवती को अगवा कर परिवार पर धर्मांतरण का बनाया दबाव

punjabkesari.in Wednesday, Sep 19, 2018 - 12:10 PM (IST)

जौनपुरः उत्तर प्रदेश में ईसाई मिशनरियों के धर्मांतरण का हौसला दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। एेसा ही एक ताजा मामला जौनपुर से सामने आया है। यहां एक युवती का अपहरण कर उसके पूरे परिवार को ईसाई बनने का दबाव बनाया जा रहा है। ऐसा न करने पर उसे जान से मार देने की धमकी मिल रही है। वहीं पीड़ित परिवार ने उपजिलाधिकारी मंगलेश दुबे को प्रार्थना पत्र लिखकर मामले की सारी जानकारी दी है।

मामला लाइन बाजार थाना के कुद्दूपुर बच्छे गांव का है। यहां की निवासी गीता देवी अनूसूचित जाति से है। महिला ने आरोप लगाया है कि गांव का राजेंद्र चौहान ईसाई मिशनरी का एजेंट है। गांव के 120 से अधिक महिलाएं व पुरुष ईसाई धर्म के प्रचार-प्रसार व जबरन धर्मांतरण में उसका सहयोग करते हैं। उसकी 22 वर्षीय बेटी उनके बहकावे में आकर गत 28 जुलाई को ईसाई धर्म सभा में हिस्सा लेने गई थी। तब से वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल रहा है। 

पूछने पर आरोपित धमकी देते हैं कि यदि सपरिवार ईसाई धर्म नहीं अपनाया तो तुम्हारी बेटी के साथ बुरा होगा। आते-जाते समय छोटी बेटी को भी अश्लील इशारे करते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हैं। जिलाधिकारी को संबोधित प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपित लोग गुमराह कर हिन्दू देवी-देवताओं के अपमान के लिए प्रेरित करते हैं। उनके द्वारा रसायन मिलाकर दिए गए पानी के पीने से लोगों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। 

इतना ही नहीं पीड़ित महिला ने अपनी 12 बिस्वा जमीन पर भी उनके द्वारा कब्जा कर लिए जाने का आरोप लगाया है। उसने प्रशासन से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। साथ गए विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भी ईसाइयत के फैल रहे जाल पर आक्रोश जताया। मांग उठाई की जल्द से युवती बरामद की जाए। इसके साथ ही धर्मान्तरण के काम में लगे लोगों पर कार्रवाई हो।

Ruby