क्रिसमस पर्व की तैयारियां जोरों पर, गिफ्ट आइटम्स से सज रहे बाजार

punjabkesari.in Friday, Dec 22, 2017 - 04:06 PM (IST)

नोएडाः क्रिसमस 25 दिसंबर को मनाया जाएगा, वहीं उसके पहले ही क्रिसमस के लिए बाजार में गिफ्ट आइटम सज गए हैं। घरों की सजावट से लेकर लोगों को गिफ्ट करने के लिए खरीदारी शुरू हो चुकी है। तो वहीं मेरठ रोड और बुलंदशहर रोड स्थित गिरजाघरों में सफाई कराने और रंगरोगन का कार्य जोरों पर चल रहा है। गिरजाघरों की भव्य सजावट का कार्य किया जा रहा है।

साथ ही क्रिसमस पर्व पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार कर ली गई है। 25 दिसंबर को क्रिसमस पर्व को लेकर ईसाई समुदाय के लोग काफी उत्साहित हैं। चर्च और स्कूलों के साथ ही घरों में क्रिसमस मनाए जाने की तैयारियां जोरों पर है। गिरजाघरों स्कूलों और गिफ्ट की दुकानों में क्रिसमस ट्री सजाए जा रहे हैं।

बता दें कि क्रिसमस धूमधाम से मनाने की तैयारी तेज हो गई है। कई स्कूलों में भी बच्चे एवं शिक्षक क्रिसमस मनाने की तैयारी में जुट गए हैं। गिफ्ट गैलरियों में का‌र्ड्स से लेकर लाइ¨टग ट्री बच्चों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गए हैं। बहुत से लोग उपहार खरीद रहे हैं। सांता ड्रेस, सांता टोपी, सांता पेन, सांता चश्मा, फैंसी हैं¨गग, स्टार्स, ट्री, स्टीकर, हेयर बैंड आदि खूब खरीद रहे हैं। गिफ्ट सैलरी के संचालक अनिल ग्रोवर ने बताया कि क्रिसमस की तैयारी के लिए लोग खरीददारी कर रहे हैं। क्रिसमस को लेकर कई प्रकार की नई चीजें बाजार में आई हैं। बच्चे काफी संख्या में खरीददारी कर रहे हैं।