ताजमहल का दीदार करने वाले सैलानियों के लिए खास होगा क्रिसमस

punjabkesari.in Tuesday, Dec 24, 2019 - 06:45 PM (IST)

आगराः ताजनगरी आगरा में क्रिसमस होली-डे और ताजमहल का दीदार करने आने वाले सैलानियों के लिए इस बार क्रिसमस कुछ खास होगा। इस बार सैलानियों को ताजनगरी के सितारा होटलों में क्रिसमस की जिंगल बेल, जिंगल बेल की गूंज सुनाई देगी। होटलों में इसकी तैयारी शुरु हो गई है। कहीं लॉबी में क्रिसमस ट्री सजाए जा रहे है तो, कहीं पर जिंजर ब्रेड हाउस बनाया गया है।

इस क्रिसमस पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जाएगा। इसके लिए पौधों से ऊंचा क्रिसमस ट्री बनाया गया है। पूरे होटल को रेड और व्हाइट थीम पर डेकोरेशन की गई है। होटल में रेनडीयर्स, स्नोमैन आदि के स्टेच्यू लगाए गए है। वहीं इस बार मुख्य आकर्षण क्रिसमस विलेज है, जिसमें 7.5 फुट ऊंचा जिंजर ब्रेड हाउस है। जिसे 50 किलों चीनी और 500 अंडे और मिक्स्ड स्वीट स्पाइस पाउडर इस्तेमाल किया गया है।

क्रिसमस के खास मौके पर खास मैन्यु तैयार किया गया है। कैरल सिंगिंग, डीजे पर धमाल और गाला डिनर होगा। वहीं 25 दिसम्बर को दोपहर में ब्रंच का मजा मिलेगा। इसमें होटल में रुके मेहमान तो शामिल होंगे ही, कुछ होटलों ने पैकेज भी लांच किए है।

Tamanna Bhardwaj