दुनियाभर में शोक की लहर! एक्शन Star और दिग्गज Actor का 86 साल की उम्र में निधन, लीजेंड की मौत से टूटे अक्षय कुमार
punjabkesari.in Sunday, Mar 22, 2026 - 01:59 PM (IST)
UP Desk : मार्शल आर्ट्स और एक्शन सिनेमा की दुनिया के दिग्गज अभिनेता Chuck Norris का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके परिवार ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस दुखद खबर की पुष्टि की, जिसके बाद वैश्विक फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
परिवार की ओर से जारी बयान में बताया गया कि चक नॉरिस का निधन शांतिपूर्वक हुआ और उस समय उनके करीब उनके परिजन मौजूद थे। हालांकि, उनके निधन के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है। परिवार ने उन्हें एक समर्पित पति, स्नेही पिता और प्रेरणादायक व्यक्तित्व बताया।
यह भी पढ़ें : देश ने खो दिया एक और महान दिग्गज को, इस बेहद फेमस शख्सियत का Heart Attack से निधन, 59 साल की उम्र में छोड़ी दुनिया
मार्शल आर्ट्स से हॉलीवुड तक का सफर
चक नॉरिस न केवल एक सफल अभिनेता थे, बल्कि मार्शल आर्ट्स के क्षेत्र में भी उनका बड़ा नाम था। उन्होंने कराटे, ताइक्वांडो, तांग सू डो, जूडो और ब्राज़ीलियन जिउ-जित्सु में महारत हासिल की थी। उनकी यही पृष्ठभूमि उन्हें एक्शन फिल्मों में अलग पहचान दिलाने में मददगार बनी। उन्होंने कई लोकप्रिय फिल्मों में काम किया, जिनमें The Way of the Dragon (जहां उन्होंने Bruce Lee के साथ काम किया) और Missing in Action शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : UP वालों की लगी मौज! नवरात्रि में भरभरा कर गिरे सोने-चांदी के रेट... गोल्ड 3,570 रुपये गिरा, सिल्वर की कीमतों में महागिरावट, जानें ताजा भाव
टीवी शो से मिली घर-घर पहचान
चक नॉरिस को सबसे ज्यादा लोकप्रियता टीवी शो Walker Texas Ranger से मिली, जिसमें उन्होंने टेक्सास रेंजर की भूमिका निभाई। यह शो कई वर्षों तक दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय रहा।

सितारों ने दी श्रद्धांजलि
उनके निधन पर दुनियाभर के कलाकारों ने शोक व्यक्त किया। बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar ने उन्हें अपनी प्रेरणा बताते हुए श्रद्धांजलि दी। वहीं हॉलीवुड स्टार Sylvester Stallone ने भी उनके साथ बिताए पलों को याद किया। चक नॉरिस का करियर कई दशकों तक फैला रहा और उन्होंने एक्शन सिनेमा को नई पहचान दी। उनके निधन से फिल्म और मार्शल आर्ट्स की दुनिया को अपूरणीय क्षति पहुंची है।

