एक चर्च एेसा भी, जहां इंग्लिश नहीं बल्कि भोजपुरी में होती है प्रभु यीशू की आराधना

punjabkesari.in Sunday, Dec 24, 2017 - 10:41 AM (IST)

वाराणसीः 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्यौहार पूरे देश में मनाया जाएगा। जिसे लेकर  हर तर तरफ जोर-शोर से तैयारियां भी चल रही हैं। प्रभु ईशा मसीह के जन्मोत्सव को यह पर्व मनाया जाता है, यह तो सब जानते है और यह भी कि प्रभु यीशू के लिए अंग्रेजी में गीत गाए जाते है, लेकिन यूपी में एक एक एेसा चर्च भी है जहां आराधना अंग्रेजी नहीं बल्कि भोजपुरी में होती है।


दरअसल हम बात कर रहे है वाराणसी के पिंडरा गांव स्थित एक चर्च की, जोकि 1995 में भोजपुरी चर्च के नाम से विख्यात है। वहीं खास बात है कि यहां बाइबल को भी भोजपुरी में अनुवाद कर लिखा गया है। बता दें यह चर्च अपने आप में भोजपुरी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। हर रविवार लोग इकठ्ठा होते हैं और  प्रभु ईशा मसीह के बताए गए वचनों को भोजपुरी में ही सुनते है।
उल्लेखनीय है कि प्रभु को समर्पित भजन को कैरल कहते है जो अंग्रेजी में ही सुनने को मिलता है, लेकिन इस भोजपुरी चर्च की खासियत है कि यहां प्रभु का कैरल (गुणगान ) भी भोजपुरी में ही होता है। चर्च आने वाले राज मसीह का कहना है कि वह पिछले पांच सालों से यहां आ रहे हैं। इंग्लिश उनको समझ नहीं आती है। यहां होने वाली उपासना भोजपुरी में होती है, जिसके कारण वो प्रभु से जुड़ सकता है।