पहली बार लखनऊ आ रहीं राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू का नागरिक अभिनंदन आज, दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

punjabkesari.in Sunday, Feb 12, 2023 - 09:41 AM (IST)

लखनऊ: राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू का आज शाम लोक भवन में नागरिक अभिनंदन होगा। राष्ट्रपति बनने के बाद भी पहली बार लखनऊ आ रही हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा प्रख्यात रंगमंच कलाकार साहित्यकार लेखक प्रोफेसर शिक्षक खिलाड़ी मीडिया प्रतिनिधियों के साथ अधिकारी व कर्मचारी राष्ट्रपति का अभिनंदन करेंगे।

राष्ट्रपति रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगी 13 फरवरी को राज्य सरकार की ओर से सुबह प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं पर आधारित फिल्म का प्रस्तुतीकरण होगा।

वे इसके बाद आदिवासी जात बुक्सा के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगी और उन्हें प्रमाण पत्र देंगे द्रोपदी मुर्मू डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी और 13 फरवरी को दोपहर बाद वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगी। 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj