BJP सांसद आरके सिंह पटेल समेत 18 लोगों के खिलाफ CJM कोर्ट ने सुनाई एक साल की सजा

punjabkesari.in Monday, Nov 21, 2022 - 04:14 PM (IST)

चित्रकूटः भारतीय जनता पार्टी से सांसद आरके सिंह पटेल समेत 18 लोगों को सीजेएम कोर्ट ने एक साल की सजा सुनाई है। दरअसल, वर्ष 2009 में बसपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी, पुतला फूंकने और ट्रेन रोककर विरोध प्रदर्शन करना,  पुलिस के ऊपर हमला करने जैसी गंभीर धाराओं में चित्रकूट पुलिस ने मामला दर्ज किया था। लम्बी लड़ाई के बाद सीजेएम कोर्ट ने 18 आरोपियों को सजा सुनाई है।

बता दें कि आरके सिंह पटेल व नरेंद्र गुप्ता समाजवादी पार्टी में थे, यह प्रदर्शन सपा की ओर से किया गया था। प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी, पुतला फूंकने और ट्रेन रोककर विरोध प्रदर्शन करने पुलिस ने मामला दर्ज किया था। भाजपा सांसद आरके सिंह पटेल, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, कर्वी नगरपालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता समेत 15 लोगों के खिलाफ 1 वर्ष की सजा सुनाई। तीन दोषियों को तीन महीने की सजा सुनाई गई है। एक आरोपी पूर्व सपा जिलाध्यक्ष की मौत हो चुकी है।

Content Editor

Pooja Gill