स्वच्छता सर्वेक्षण 2019: मोदी की काशी से ज्यादा साफ है सोनिया गांधी की रायबरेली

punjabkesari.in Thursday, Nov 28, 2019 - 04:48 PM (IST)

रायबरेलीः स्वच्छ भारत का इरादा जल्द साकार होता दिख रहा है। मगर इसकी बानगी प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी (काशी) में देखने को नहीं मिला। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र रायबरेली स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण 2019'  में 167 वां स्थान पाकर बाजी मार गया। देश के 683 जनपदों में से बनारस को 224 वां स्थान पाकर संतुष्ट रहना पड़ा। वहीं योगी आदित्यनाथ का गृह जनपद गोरखपुर 26वां स्थान पाकर अव्वल रहा।

बता दें कि स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण 2019' में भले ही बनारस अच्छा स्थान नहीं पा पाया मगर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर का डंका जरुर बजा है। अन्य ग्रामीण क्षेत्रों पर नजर डालें तो केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के संसदीय क्षेत्र अमेठी को 242वां स्थान मिला। मंडल में लखीमपुर खीरी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। सितंबर माह से दो अक्टूबर तक केंद्रीय टीम ने स्वच्छता का सर्वे किया। यह सर्वे देश के 683 जनपदों में एक साथ हुआ था। सर्वे के बाद जो परिणाम आए वे काफी उत्साह पैदा करने वाले थे।

बता दें कि इससे देश में जनपद स्वच्छता की अलख जगी स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2019 की जारी सूची में गोरखपुर 85.6658 अंक लेकर 26 वें स्थान पर रहा। इसी तरह रायबरेली जनपद 76.0270 अंक लेकर 167वें स्थान पर रहा। जबकि बनारस 73.5751 अंक लेकर 224वें व अमेठी 72.9500 अंक लेकर 242 वें स्थान पर रहा। मंडल की बात करें तो 6 जनपदों में लखीमपुर खीरी ने बाद जनपद दूसरे स्थान पर रहा। जबकि प्रदेश कि 75 जनपदों में 35वें स्थान पर जनपद रहा।

इस बाबत मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार शुक्ल ने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत के साथ जनता की जागरूकता से मुकाम हासिल हुआ है। इसे और बेहतर किया जाएगा, जिससे जनपद पहले स्थान पर पहुंचे। सर्वेक्षण तीन स्तरों पर किया गया था। इसके लिए कुल 100 अंक निर्धारित किए गए थे। तीस अंक का स्व: मूल्यांकन था। 35 अंक सिटीजन फीडबैक का व 35 अंक सर्विस लेवल प्रोगेस का था। इन तीनों में जनपद की स्थित काफी बेहतर थी।

जिला           स्थान             अंक

गोरखपुर      26वां            85.6658

रायबरेली     167वां           76.0270

बनारस        224वां           73.5751

अमेठी         242वां           72.9500

 

 

 

Ajay kumar