CM योगी ने फोन से किया ममता के गढ़ में रैली को संबोधित, कहा- लोकतंत्र को कुचल रही TMC

punjabkesari.in Sunday, Feb 03, 2019 - 03:56 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि वह लोकतंत्र को कुचल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा पश्चिम बंगाल में TMC का डटकर मुकाबला करेगी।

ममता बनर्जी द्वारा योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर को उतरने की अनुमति ना दिए जाने के बाद उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ने फोन के जरिए भाजपा की रैली को संबोधित किया। बताया जाता है कि ने पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर में 2 रैलियों को संबोधित करना था और जब योगी हेलीकॉप्टर से पश्चिम बंगाल गए तो राज्य सरकार ने सुरक्षा कारणों से उनको उतरने की अनुमति नही दी और योगी वापस लौट आए, मगर पश्चिम बंगाल भाजपा ने रैली को रद्द करने से मना कर दिया।

योगी ने फोन पर भाजपा वर्करों को संबोधित करते हुए कहा कि ममता बनर्जी राज्य को लोगों की भावनाओं को कुचल रही है। उनका लोकतंत्र में विश्वास नहीं। हम पश्चिम बंगाल में ममता और उनकी पार्टी को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे। ममता सरकार के इस कदम की आलोचना करते हुए योगी के सूचना सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने कहा कि ये योगी की लोकप्रियता का असर है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने उनके हेलीकॉप्टर को उतरने की अनुमति नहीं दी।

Anil Kapoor