CM योगी ने पुष्प प्रदर्शनी का किया उद्घाटन, रामनाईक के इस कदम को बताया सराहनीय कार्य

punjabkesari.in Saturday, Feb 17, 2018 - 07:35 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजभवन में राज्यपाल राम नाईक के साथ पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही और दारा सिंह भी मौजूद रहे। सीएम योगी ने इस दौरान राजभवन में लगी प्रदर्शनी के सभी पांडवों को भी देखा। योगी ने प्रदर्शनी को बेहतर बताते हुए कहा कि राज्यपाल राम नाईक की कार्य शैली सराहनीय है। 

इस तरीके के काम उत्तर प्रदेश की शैली को लोगों के सामने रखने का काम करती है। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी बताया कि साग, भाजी, फल व पुष्प की खेती किसानों को दुगना मुनाफा दिला सकती है इसलिए किसान भाइयों को साग, भाजी और फल की खेती की तरफ भी ध्यान देना चाहिए। जिससे कि उनकी आय दुगनी हो सके। साथ ही कहा कि इस तरीके की प्रदर्शनी लोगों को विभिन्न प्रकार की नई चीजों के बारे में जानकारी भी देती है।