हवाई जहाज में तकनीकी खराबी के चलते डिप्टी CM केशव मौर्य का सहारनपुर दौरा रद्द

punjabkesari.in Friday, Jul 23, 2021 - 04:22 PM (IST)

सहारनपुर: उतर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का शुक्रवार को सहारनपुर आने का कार्यक्रम हवाई जहाज मे तकनीकी खराबी के कारण रद्द हो गया। पूर्व सासंद राघव लखनपाल शर्मा ने बताया कि उपमुख्यमंत्री को 12 बजे सर्किट हाउस पहुंचना था, लेकिन हवाई जहाज में तकनीकी खराबी के कारण उपमुख्यमंत्री सहारनपुर नहीं आ पाए। मौर्य ने सर्किट हाउस मे बनाये गए एलईडी स्क्रीन पर वर्चुअल तरीके से मण्डल की 800 करोड़ रूपयों से अधिक की लागत की 288 सड़कों ओर पुलों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static