शपथ ग्रहण समारोह! योगी की ताजपोशी में आएंगे 12 राज्यों के CM, इन हस्तियों को भी न्योता

punjabkesari.in Friday, Mar 25, 2022 - 10:02 AM (IST)

लखनऊ: योगी आदित्यनाथ के शपथ गृह समारोह को लेकर तैयरियां जोरों शोरों पर है। 25 मार्च यानी कि कल शाम 4 बजे अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में योगी सरकार 2.0 का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। जिसमें कई दिग्गज नेताओं को न्योता भेजा गया है। इसी कड़ी में कार्यक्रम में 12 राज्यों के मुख्यमंत्री और 5 उपमुख्यमंत्री शामिल होंगे। इसके साथ ही उद्योगपतियों को भी निमंत्रण भेजा गया है। साथ ही बॉलीवुड के अभिनेताओं को भी निमंत्रण दिया गया है।

बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की लिस्ट -  

शिवराज सिंह चौहान – मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश 
मनोहर लाल खट्टर- मुख्यमंत्री  हरियाणा 
पेमा खांडू  मुख्यमंत्री अरूणाचल प्रदेश 
एम एन वीरेन सिंह – मुख्यमंत्री, मणिपुर 
जयराम ठाकुर, मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश 
विप्लव देवजी – मुख्यमंत्री त्रिपुरा 
प्रमोद सांवत – मुख्यमंत्री गोवा 
हेमंत बिश्व शर्मा-  मुख्यमंत्री असम 
बसवराज बोम्मई जी -मुख्यमंत्री कर्नाटक 
भूपेन्द्र पटेल- मुख्यमंत्री गुजरात 
पुष्कर सिंह धामी – मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड 
तारकिशोर प्रसाद – उपमुख्यमंत्री बिहार
रेणु देवी, उपमुख्यमंत्री बिहार  
वाई पैटन  – उपमुख्यमंत्री नागालैंड 
चौनामीन – उपमुख्यमंत्री अरूणाचल प्रदेश 
जिष्णु देव वर्मा - उपमुख्यमंत्री त्रिपुरा

यूपी शपथ ग्रहण समारोह मे शामिल होने वाले उद्योगपति

टाटा ग्रुप- एन चन्द्रशेखरन
अम्बानी ग्रुप- मुकेश अम्बानी
आदित्य बिरला ग्रुप-कुमार मंगलम बिरला
अडानी ग्रुप- गौतम अडानी
महिन्द्रा ग्रुप - आनंद महिंद्रा
हीरान्नदानी ग्रुप- दर्शन हीरा न्नदानी
लुलु ग्रुप- यूसुफ अली
टोरेंट ग्रुप -सुधीर मेहता
गोयनंका ग्रुप- संजीव गोयंका
लोढ़ा ग्रुप- अभिनंद लोढ़ा


 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj