CM शिवराज सिंह पत्नी संग की गिरि गोवर्धन की परिक्रमा, बांके बिहारी का लिया आशीष

punjabkesari.in Sunday, Mar 12, 2023 - 12:51 AM (IST)

मथुरा: धार्मिक यात्रा पर मथुरा आए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धर्मपत्नी साधना सिंह के साथ गिरि गोवर्धन की सप्तकोसी परिक्रमा की तथा बांकेबिहारी मन्दिर में दर्शन पूजन किया। उन्होंने पूरी श्रद्धा आस्था के साथ बांके बिहारी लाल का जयकारा भी लगाया।

उन्होंने शुक्रवार की रात जहां आधी परिक्रमा यानी आन्योर की तरफ की बड़ी परिक्रमा की वहीं शेष परिक्रमा यानी राधारानी की राधाकुण्ड की परिक्रमा शनिवार को पूरी की। मुख्यमंत्री ने जहां कुछ परिक्रमा पैदल की तो शेष परिक्रमा ई-रिक्शे से की। पूजा अर्चना करने के बाद दानघाटी मंदिर के सेवायतों ने उन्हें माला और पटुका पहनाकर प्रसादी भेंट की। जिसके बाद राजकीय हेलीकॉप्टर से गोवर्धन से वृंदावन के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह रवाना हुए।

वहीं मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भगवान बांके बिहारी लाल सब पर कृपा की वर्षा करें। सभी निरोगी हों, सभी खुशहाल रहें और चारों ओर मंगल ही मंगल हो,  यही कामना है।

Content Writer

Mamta Yadav