प्रदूषण और डेंगू को लेकर सीएम सख्त, लोक भवन में  निवारण हेतु की समीक्षा

punjabkesari.in Monday, Nov 04, 2019 - 12:05 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कई इलाको में बढ़ती जहरीली हवा से वातावरण खराब हो गया है। लगातार बढ़ते प्रदूषण के चलते एक सप्ताह से दमघोंटू हवा अब लाल निशान पार कर खतरनाक हो गई है। जिसके चलते शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में राज्य वायु प्रदूषण की स्थिति एवं इसके निवारण हेतु किए जा रहे उपायों की समीक्षा की थी।

जिसके बाद शासन और प्रसासन ने मिलकर युद्ध स्तर पर काम चालू किया है। नगर निगम और फायर ब्रिगेड की मदद से पेड़ों की धुलाई का काम जोरों पर चल रहा है। वहीं गोमतीनगर राजधानी की हवा तेजी से बिगड़कर जहरीली हो रही है। जिसके चलते आम शहरवासियों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। अस्पतालों में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। गोमती नगर में लगातार बढ़ती जहरीली हवा से आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं प्रदूषण को लेकर माना यह जा रहा है कि किसानों द्वारा जलाई जा रही पराली इसकी वजह है। अब देखना यह होगा की कब तक जहरीली हवा से निजात मिलती है। क्या इसके लिए सूबे की योगी सरकार कोई ठोस कदम उठाती है या नहीं।

 

 

Ajay kumar