CM याेगी पहुंचे अयोध्या, भूमि पूजन की तैयारियों का लिया जायजा

punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2020 - 05:27 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अयोध्या का दौरा कर वहां पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री दोपहर बाद अयोध्या पहुंचे और उन्होंने भूमि पूजन स्थल का निरीक्षण किया। वह हनुमानगढ़ी भी गये और तैयारियों के बाबत अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।



एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से आयोजन स्थल पर तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री को रविवार को अयोध्या जाना था लेकिन उप्र की कैबिनेट मंत्री कमला रानी वरूण के निधन के कारण उन्होंने अपना दौरा रद्द कर दिया था।

इस दाैरान योगी आदित्यनाथ ने कहा, "... कांग्रेस को अपने अतीत को देखना चाहिए। वे नहीं चाहते थे कि भगवान राम को जहां रखा गया था, वहां एक आधारशिला रखी जाए। वे मुद्दे का निष्कर्ष नहीं चाहते थे ..." लोगों को जाति, धर्म और मान्यताओं के आधार पर विभाजित करके रखते थे। ”

Ajay kumar