CM योगी ने तय किया कैबिनेट के नए मंत्रियों का 'कद', बेहतर परफॉर्मेंस वालों को मिले 2 जिले
punjabkesari.in Thursday, Aug 29, 2019 - 10:22 AM (IST)
लखनऊः योगी सरकार के पहले मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नियोजन विभाग ने जिलों के प्रभारी मंत्रियों की नई सूची जारी की है। बेहतर परफॉर्मेंस वाले मंत्रियों को 2 जिलों का प्रभार सौंपा गया है। कैबिनेट मंत्रियों के साथ स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्रियों को भी 2 जिलों का प्रभार दिया गया है। वहीं कई कैबिनेट मंत्री को महज एक जिले का प्रभार मिला है।
इन्हें मिला ये जिला:-
जिले का नाम | मंत्रियों के नाम |
कानपुर नगर और मैनपुरी | डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य |
आगरा और रायबरेली | डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा |
लखनऊ और गाजियाबाद | वित्त मंत्री सुरेश खन्ना |
मेरठ और बरेली | ऊर्जा श्रीकांत शर्मा |
मथुरा और हरदोई | औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना |
प्रयागराज और मुरादाबाद | जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह |
हाथरस और कन्नौज | पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी |
बाराबंकी और मिर्जापुर | वन मंत्री दारा सिंह चौहान |
रामपुर और अंबेडकरनगर | विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक |
अलीगढ़ और आजमगढ़ | गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा |
अयोध्या और प्रतापगढ़ | पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी |
बुलंदशहर और लखीमपुर खीरी | परिवहन मंत्री अशोक कटारिया |
वाराणसी | नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन |
बदायूं | पशुधन मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी |
गोरखपुर | समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री |
सुल्तानपुर | स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह |
गोंडा | खादी ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह |
सोनभद्र | बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी |
बहराइच | पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री अनिल राजभर |
अमेठी | वक्फ राज्यमंत्री मोहसिन रजा |
सीतापुर | महिला कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाति सिंह |
बिजनौर | कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल |
बता दें कि, सभी जिलों में प्रभारी मंत्री जिला योजना समिति की बैठक की अध्यक्षता करने के साथ केंद्र एवं राज्य सरकारों की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा भी करेंगे।