CM योगी आदित्यनाथ ने सोमनाथ चटर्जी के निधन पर व्यक्त किया शोक

punjabkesari.in Monday, Aug 13, 2018 - 01:21 PM (IST)

लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। जारी एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सोमनाथ चटर्जी ने अपने योगदान से भारतीय संसद की गौरवशाली परम्पराओं को समृद्ध किया।

उन्होंने हमेशा समाज के गरीब, कमजोर तथा उपेक्षित वर्गों के हितों को प्राथमिकता दी। सांसद एवं लोकसभा अध्यक्ष के तौर पर चटर्जी की सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा।  मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए चटर्जी के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की ।     

Ruby