CM योगी ने अलीगढ़ को दी बड़ी सौगात, 7 हजार करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण

punjabkesari.in Tuesday, Jan 04, 2022 - 05:35 PM (IST)

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश को 7 हजार करोड़ की लागत से बनी 660 मेगावाट विद्युत की सौगात दी है। इसके साथ ही बीते दिनों राज्य सरकार द्वारा छात्र छात्राओं को टेबलेट व स्मार्ट फोन देने के ऐलान को भी पूरा किया। वहीं, प्रदेश सरकार द्वारा जनता को दी गयी योजनाओं को गिनाया व उनके लाभ भी बताए और कई साल से बंजर पड़ी अलीगढ़ की चीनी साथा मील का निर्माण कराने का ऐलान किया।

PunjabKesari

वहीं, मंच से हुंकार भरते हुए मुख्यमंत्री ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों के सपने में भगवान श्रीकृष्ण आ रहे हैं और बोलते होंगे कि जो काम तुमने नहीं किया है वो भाजपा ने किया है। साथ ही श्रीकृष्ण उनको कोस रहे होंगे  कि जब आप सरकार में थे तो गोकुल, मथुरा, वृन्दावन में कुछ नहीं करा पाए । बल्कि कंस को ज़रूर जवाहर बाग में पैदा कर दिया।

PunjabKesari

उन्होंने कहा 2012 मे सबसे पहले दंगा कोसी कला में हुआ था । उसके बाद  मुज़फ़्फ़रनगर में दंगे, बरेली में दंगे, पश्चिमी यूपी में बेटियों से जो कुछ होता था किसी से कुछ छिपा नहीं है। यूपी दंगा मुक्त प्रदेश बन गया है। प्रदेश में दंगा नहीं गन्ना उत्पादन हो रहा है। पहले दंगे उत्पादन होते थे।

PunjabKesari

बता दें कि अखिलेश यादव ने लखनऊ में विजय यात्रा के दौरान कहा था कि भगवान श्री कृष्ण उनके सपनों में आते है और कहते है कि सपा की सरकार बनने वाली है। जिस पर आज सीएम योगी ने अलीगढ़ के पावर हाऊस के शिलान्यास पर पलटवार किया है।

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static