UP के 33 हजार किसानों को सीएम Yogi Adityanath का तोहफा, 109 करोड़ रुपए का कर्ज होगा माफ

punjabkesari.in Tuesday, Jan 10, 2023 - 11:06 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार ने 33 हजार किसानों (Farmer) को बड़ी सौगात दी है। जिसके तहत किसानों का 109 करोड़ रुपए (Crore Rupees) का कर्ज (Debt) माफ किया जा रहा है। ज्ञात हो कि साल 2017 में योगी सरकार (Yogi Government) की कर्जमाफी (debt relief) योजना के तहत कुछ तकनीकि खामियों की वजह से इन किसानों को लाभ नहीं मिल पाया था। जिसके बाद अब योगी सरकार (Yogi Government) की तरफ से उन खामियों को दूर करते हुए कर्जमाफी का आदेश जारी किया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा अब 19 जिलों के 33000 किसानों का 190 करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया जा रहा है।

योगी सरकार का किसानों के लिए राहत भरा फैसला
जानकारी के मुताबिक, साल 2017 में उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद कैबिनेट में किसानों की कर्जमाफी का फैसला लिया गया था। इस दौरान लाखों किसानों के 1 लाख तक के कर्ज माफ किए गए थे। लेकिन कुछ तकनीकि खामियों की वजह से 33,408 किसान कर्जमाफी के फैसले से वंचित रह गए थे। अब योगी सरकार की तरफ से उन छूटे हुए किसानों के भी 190 करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया जाएगा। इस संबंध में योगी सरकार की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है।

तकनीकी खामियों के चलते कुछ किसानों का नहीं हुआ था कर्जमाफ
आपको बता दें कि कभी सूखे और कभी बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के चलते किसानों की फसल बर्बाद हो जाती है। जिसके बाद किसानों को मुनाफे की जगह नुकसान उठाना पड़ता है और वे अपना कृषि कर्ज माफ नहीं करा पाते हैं। अब योगी आदित्यनाथ सरकार का कर्जमाफी का फैसला किसानों के लिए राहत लेकर आएगा। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में साल 2017 में कर्जमाफी के दौरान तकनीकी खामियों के चलते कुछ किसानों का कर्ज माफ नहीं हो पाया था। इनमें से कुछ किसान हाईकोर्ट गए थे। जिसके बाद हाईकोर्ट ने इन किसानों को कर्ज माफी का लाभ दिए जाने का आदेश दिया था।

Content Editor

Anil Kapoor