CM योगी आद‍ित्‍यनाथ बोले- GIS 2023 में दुनिया देखेगी यूपी के विकास की नई कहानी

punjabkesari.in Friday, Feb 10, 2023 - 08:59 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) को नए भारत का ग्रोथ इंजन बनाने के लिए 10 फरवरी यानी की आज तीन दिवसीय यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (Global Investors Summit) में दिग्गजों का महाकुंभ लगने जा रहा है। इस पर मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने कहा क‍ि आज GIS 2023 के जर‍िए पूरा व‍िश्‍व बदलते उत्‍तर प्रदेश के व‍िकास की नई कहानी देखेगा। लखनऊ में आज से शुरू होने वाली यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (UPGIS) में देश-विदेश से आने वाले मेहमानों को बदलते और निखरते उत्तर प्रदेश की झलक देखने को मिलेगी। संवरते उप्र का यह स्वरूप दिखेगा वृंदावन योजना स्थित यूपीजीआइएस आयोजन स्थल के प्रदर्शनी क्षेत्र में।

लखनऊ के वृंदावन योजना में 10 से 12 फरवरी तक आयोजित होने वाले यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-23 में देश-दुनिया की दिग्गज कारपोरेट हस्तियां उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने में साझीदार बनती दिखाई देंगी। यूपीजीआइएस-23 के माध्यम से 30 लाख करोड़ रुपये से अधिक का प्रस्तावित निवेश न सिर्फ उत्तर प्रदेश की आर्थिक विकास दर को गति देगा बल्कि बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन का जरिया बन युवाओं के सपनों को भी साकार करेगा।

पीएम मोदी एवं यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का म‍िनट टू म‍िनट कार्यक्रम
10.10 बजे : प्रधानमंत्री का लखनऊ एयरपोर्ट पर आगमन।
10.30 बजे : यूपीजीआइएएस-23 के आयोजन स्थल पर आगमन।
10.30 से10.47 बजे तक : ग्लोबल ट्रेड शो का पीएम करेंगे उद्धाटन, इंवेस्ट यूपी-2.0 पोर्टल भी करेंगे लांच।
10.47 से 10.50 बजे तक : प्रदर्शनी का करेंगे भ्रमण।
10.50 से10.53 बजे तक : इंडस्ट्री लीडर्स और विशेष अतिथियों के साथ फोटो सेशन।
10.55 बजे : वाल्मीकि मुख्य हाल में होगा प्रधानमंत्री का आगमन।
10.55 से11.00 बजे तक : औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का स्वागत संबोधन।
11.00-11.05 बजे तक : यूपीजीआइएस-23 का उद्घाटन
10.07-11.22 बजे तक : इंडस्ट्री कैपटन, मुकेश अंबानी, कुमार मंगलम बिड़ला, एन चंद्रशेखरन, सुनील वाचानी, डेनियल बिर्चर का संबोधन।
11.22-11.32 बजे तक : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन।
11.32-11.40 बजे तक : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का संबोधन।
11.40-12.20 बजे तक : प्रधानमंत्री का संबोधन।
12.20 : समारोह स्थल से प्रधानमंत्री होंगे रवाना।
दोपहर 2.30 से 4 बजे


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Related News

static