आर्थिक अनिश्चितता के बावजूद विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा भारत : CM Yogi Adityanath

punjabkesari.in Saturday, Mar 14, 2026 - 11:29 AM (IST)

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि हालिया युद्ध के कारण पैदा हुए वैश्विक संकटों और आर्थिक अनिश्चितता के बावजूद भारत "सक्षम नेतृत्व" की वजह से विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है। लखनऊ में 1,519 करोड़ रुपये की ग्रीन कॉरिडोर परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास समारोह के मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में आयोजित समारोह को संबोधित किया। 

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "आप देख ही रहे होंगे कि एक युद्ध छिड़ गया है। दुनिया में आर्थिक उथल-पुथल का माहौल है और इन परिस्थितियों में भी, हमारा देश अपनी विकास यात्रा पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है... क्योंकि देश के पास सक्षम और कुशल नेतृत्व है।" उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का नेतृत्व यह सुनिश्चित कर रहा है कि विकास की गति को तेज करते हुए देश की हर जरूरत को पूरा किया जाए। 

उन्होंने कहा कि उस सक्षम नेतृत्व के तहत, भारत तेजी से प्रगति कर रहा है, हर क्षेत्र की जरूरतों को पूरा कर रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रीन कॉरिडोर से लखनऊ शहर भर में यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जो दूरी तय करने में पहले 15 मिनट से लेकर एक घंटे तक का समय लगता था, अब वह सिर्फ 10 से 15 मिनट में तय की जा सकती है। 

यह भी पढ़ें : गले में आलू की माला और सिर पर सिलेंडर... बाराबंकी में मोदी सरकार के खिलाफ 'आप' का हल्लाबोल! पटेल चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन 

Barabanki News : ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध की तपिश अब बाराबंकी की सियासत में भी साफ देखी जा रही है। शुक्रवार को जिले के व्यस्ततम पटेल चौराहे पर आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने एलपीजी सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती कीमतों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष जुगराज सिंह की अगुवाई में दर्जनों कार्यकर्ता हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर सड़क पर उतरे और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ..... पढ़ें पूरी खबर .... 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static