दीपोत्सव के दौरान CM योगी आदित्यनाथ अयोध्या को देंगे एक और तोहफा

punjabkesari.in Sunday, Oct 13, 2019 - 03:15 PM (IST)

अयोध्या: उत्तर-प्रदेश के जनपद अयोध्या में तीसरे दीपोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या वासियों और राम भक्तों को एक और तोहफा देने जा रहे हैं। दीपोत्सव के दौरान सरयू किनारे निर्माणाधीन भजन संध्या स्थल का लोकार्पण मुख्यमंत्री करेंगे। जिसको लेकर कमिश्नर मनोज मिश्रा और जिलाधिकारी अनुज झा ने तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही दीपोत्सव से पहले 20 अक्टूबर तक काम पूरा होने का दावा किया।

जानकारी मुताबिक अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान अलग-अलग कई कार्यक्रम रखे गए हैं। जिसमें राम कथा पार्क में रामलीला का मंचन, सरयू आरती और राम की पौड़ी पर भव्य दीपोत्सव प्रमुख है। इसी दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भजन संध्या स्थल का लोकार्पण भी करेंगे। जिसके लिए कारीगर और उससे जुड़े लोग बड़ी-बड़ी मशीनों के साथ दिन रात मेहनत करके उसे सजाने और संवारने में जुटे हुए हैं। साथ ही आलाधिकारियों द्वारा भी बीच-बीच में कार्यों का जायजा लिया जा रहा है। कमिश्नर मनोज मिश्रा और जिलाधिकारी अनुज झा ने प्रमुख स्थलों के साथ-साथ निर्माणाधीन भजन संध्या स्थल का भी निरीक्षण किया।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static