डॉ. वेद प्रताप वैदिक के निधन पर CM योगी, अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने जताया दुख, पत्रकारिता व हिंदी जगत की अपूरणीय क्षति

punjabkesari.in Tuesday, Mar 14, 2023 - 02:51 PM (IST)

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने वरिष्ठ पत्रकार और अंतरराष्ट्रीय मामलों के जाने माने विशेषज्ञ वेद प्रताप वैदिक के निधन पर गहरा दुख ब्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीटकर कहा कि देश के ख्यातिलब्ध स्तंभकार डॉ. वेद प्रताप वैदिक जी का दुःखद निधन पत्रकारिता व हिंदी जगत की अपूरणीय क्षति है। उन्हें उनके प्रति विनम्र श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!

 

वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी डॉ. वेद प्रताप वैदिक के निधन गहरा दुख जताया है। उन्होंने ट्वीटकर कहा कि वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वेदप्रताप वैदिक जी का निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।  विनम्र श्रद्धांजलि! 

 

बता दें कि वेद प्रताप वैदिक का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह 78 साल के थे। परिजनों ने बताया कि वैदिक सुबह गुड़गांव स्थित अपने घर में अचानक बेहोश हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मृत्यु हो गई। उनके परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं। उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो गया था। वैदिक प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) की हिंदी समाचार एजेंसी 'भाषा' के संस्थापक-संपादक रहे थे । वह पहले टाइम्स समूह के समाचारपत्र नवभारत टाइम्स में संपादक (विचार) रहने के साथ ही भारतीय भाषा सम्मेलन के अंतिम अध्यक्ष थे।

ये भी पढ़ें:- वरिष्ठ पत्रकार Ved Pratap Vaidik का निधन, बाथरूम में गिरने से हुए थे बेहोश
लखनऊ / नयी दिल्ली: वरिष्ठ पत्रकार और अंतरराष्ट्रीय मामलों के जाने माने विशेषज्ञ वेद प्रताप वैदिक का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह 78 साल के थे। उनके करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वैदिक सुबह गुड़गांव स्थित अपने घर में अचानक बेहोश हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मृत्यु हो गई।

Content Writer

Ramkesh