VIDEO: ‘कांग्रेस का घोषणा पत्र देश के लिए खतरनाक’, दूसरे चरण की वोटिंग के बीच कांग्रेस पर भड़के सीएम योगी

punjabkesari.in Friday, Apr 26, 2024 - 02:16 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा कि कांग्रेस ने घोषणा पत्र में जिन बातों का उल्लेख किया है वह भारत जैसे दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए एक खतरनाक संकेत है। उन्होंने कहा, कांग्रेस के सैम पित्रोदा का बयान सभी ने सुना है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि  कर्नाटक में मुस्लिमों को जबरन आरक्षण दिया गया। देश का विभाजन जिन कारणों से हुआ। कांग्रेस पार्टी पर्सनल लाॅ को फिर से लागू करने की बात कर रही है। वह विरासत टैक्स की भी बात कर रही है। जनता की संपत्ति पर कांग्रेस की नजर है। महिलाओं का जेवर कांग्रेस वाले ले लेंगे। दूसरे चरण की वोटिंग के बीच कांग्रेस पर भड़के योगी , कांग्रेस का घोषणा पत्र देश के लिए खतरनाक- योगी, कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है- सीएम योगी, ‘4 जून को प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे’, ‘जनता सुरक्षा और विकास के मुद्दे वो कर रही है’।

Content Editor

Anil Kapoor