गन्ना मंत्री सुरेश राणा के घर पहुंचे CM योगी, पिता को दी श्रद्धांजलि

punjabkesari.in Sunday, Jan 17, 2021 - 07:17 PM (IST)

शामली:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गन्ना मंत्री सुरेश राणा के आवास जाकर उनके पिता को ठाकुर रणवीर सिंह को श्रद्धांजलि दी। योगी आज दोपहर बाद कस्बा थानाभवन में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के आवास पर पहुंचे और गन्ना मंत्री राणा के पिता ठाकुर रणवीर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की । इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी  के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी उपस्थित रहे।

बता दें कि इनके साथ ही भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, कैराना लोकसभा से सांसद प्रदीप चौधरी, प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह ने भी ठाकुर रणवीर सिंह को श्रद्धांजलि दी। जिला प्रशासन ने योगी के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। इस दौरान राणा के घर के आसपास के बाजार बंद करा दिए गए हैं।

Moulshree Tripathi