BSP सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन आज, CM योगी ने फोन कर दी जन्मदिन की शुभकामनाएं.... जानिए क्या बोले?

punjabkesari.in Monday, Jan 15, 2024 - 09:10 AM (IST)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बसपा प्रमुख मायावती को सोमवार सुबह जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। मायावती के जन्मदिन के मौके पर गायक कैलाश खेर का गाया हुआ गाना भी रिलीज होगा। योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी बसपा प्रमुख को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी है। इनके अलावा भी बीएसपी चीफ के जन्मदिन पर बधाईयां देने वालों का तांता लगा हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह-सुबह अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर मायावती को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. प्रभु श्री राम से आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना है।"

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी मायावती को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मा. मायावती, आपको जन्मदिन की ह‍ार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।"

Content Editor

Anil Kapoor