गाजियाबाद: सीएम योगी ने अतुल गर्ग के समर्थन में किया चुनाव प्रचार, कहा- अब विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा

punjabkesari.in Wednesday, Mar 27, 2024 - 05:27 PM (IST)

गाजियाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुधवार को गाजियाबाद पहुंचे। जहां उन्होंने लोकसभा प्रत्याशी अतुल गर्ग के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कहा कि आज यूपी में सभी की आस्था का सम्मान हो रहा है। अब यूपी में भव्य कावड़ यात्रा निकाली जा रही है। वहीं, सीएम योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अब विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है।

सीएम योगी ने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज पीएम के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है। आज यूपी को दुनिया सम्मान की नजर से देखती है। उन्होंने कहा कि यूपी में बेहतर सुरक्षा का माहौल बना है। हमारी लोकतंत्र के प्रति प्रतिबद्धता है। आज देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि हमने गरीबों को आवास दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज यूपी में सभी की आस्था का सम्मान हो रहा है। यूपी में अब भव्य कावड़ यात्रा निकाली जा रही है। दुनिया ने भारत की ताकत को माना है। अब विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। उत्तर प्रदेस में अब बेटियां सुरक्षित महसूस करती हैं। वहीं, उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि  एक वो लोग थे जो कर्फ़्यू लगाते थे औए एक हम है जो कावंड़ यात्रा सही से कराते हैं। हम श्रद्धालुओं के लिए फूल बिछाते हैं, लेकिन वो शूल बिछाते थे। मोदी का मतलब 11-12 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि। मोदी यानी 11 करोड़ घरों में शौचालय।

बता दें कि आज यानी 27 मार्च से सीएम योगी ने लोकसभा चुनाव के प्रचार का आगाज कर दिया है। सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा गए। जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के हित में चुनाव प्रचार किया। इसके बाद वह मेरठ पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। वहीं, अब उन्होंने गाजियाबाद से भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग को वोट डालने की अपील की है। आज सीएम योगी ने तीन जिलों में चुनाव प्रचार किया। 

Content Editor

Harman Kaur