CM योगी ने म्यांमार में मनाया रक्षाबंधन, भारतीय मूल की महिलाओं ने बांधी राखी

punjabkesari.in Sunday, Aug 06, 2017 - 03:33 PM (IST)

लखनऊ/म्यांमार: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों 3 दिवसीय दौरे पर म्यांमार में है। यहां योगी 5 से 7 अगस्त तक रहेंगे। इस दौरान आज सीएम ने बौद्ध स्तूप श्वेडागोन पगोडा का भ्रमण किया। इसके साथ ही योगी ने भारतीय मूल के लोगों के साथ रक्षाबंधन मनाया। जहां राष्ट्रीय सेवा समिति की महिलाओं ने सीएम योगी को राखी बांधी।
               
बता दें कि मुख्यमंत्री बनने के बाद यह सीएम योगी का पहला विदेश दौरा है। इस दौरान उन्होंने गौतम बुद्ध की प्रतिमा के दर्शन किए और विजिटर बुक में अपना संदेश लिखा। इसके साथ ही सीएम ने मान्यता के अनुरूप स्तूप में लगे विशालकाय घंटे को भी बजाया।
               

इसके साथ ही सीएम योगी ने सनातन धर्म सेवा संघ द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित किया। योगी ने भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात की और राष्ट्रीय सेवा समिति की सदस्याओं ने सीएम को राखी बांधी।