ND तिवारी की हालत गंभीर, हाल जानने पहुंचे CM योगी

punjabkesari.in Sunday, Nov 19, 2017 - 02:29 PM (IST)

लखनऊ: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के पूर्व सीएम एनडी तिवारी से मिलने दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल पहुंचे। सीएम योगी ने तिवारी के परिजनों से उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। बता दें कि एनडी तिवारी की हालत अभी भी स्थिर बनी हुई है।

26 अक्टूबर से आईसीयू में भर्ती ND तिवारी 
गौरतलब है कि नारायण दत्त तिवारी को बुखार और निमोनिया था, जिसके चलते उन्हें अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है। वो 26 अक्टूबर से आईसीयू में भर्ती हैं। डॉक्टरों ने बताया कि एनडी तिवारी का ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया था और हालत ज्यादा बिगड़ने के कारण उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है।

कौन हैं ND तिवारी? 
नारायण दत्त तिवारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। तिवारी उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड दोनों ही राज्यों के मुख्यमंत्री रहे हैं। 1 जनवरी, 1976 को वह पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। तिवारी 3 बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। उत्तर प्रदेश के विभाजन के बाद वे उत्तरांचल के भी मुख्यमंत्री बने।