CM योगी ने पूर्व मंत्री शिवबालक पासी और पूर्व MLA प्रेमवती के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

punjabkesari.in Sunday, May 16, 2021 - 11:15 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के पूर्व मंत्री शिवबालक पासी और पूर्व विधायक प्रेमवती के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने आज यहां जारी शोक संदेश में पासी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।       

योगी ने पूर्व विधायक प्रेमवती के निधन पर भी गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने यहां एक प्रत्रकार अंकित श्रीवास्तव की मां कुसमा देवी श्रीवास्तव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। 

Content Writer

Umakant yadav