रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर CM योगी ने दी बधाई, मायावती ने ट्वीट कर लिखी ये बात

punjabkesari.in Saturday, Jul 10, 2021 - 12:12 PM (IST)

लखनऊः रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह को उनके 71वें जन्मदिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने शुभकामनायें प्रेषित की हैं। योगी ने शनिवार को ट्वीट किया ‘‘ भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, भारत के यशस्वी रक्षा मंत्री, लोकप्रिय, कर्मठ एवं जुझारू राजनेता श्री राजनाथ सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करता हूं।''

मायावती ने कहा ‘‘ देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। साथ ही उनके उत्तम स्वास्थ्य व लम्बी आयु की भी कामना।'' भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट किया ‘‘ केंद्रीय रक्षामंत्री एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, राजनाथ सिंह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप स्वस्थ रहे व दीर्घायु हो और आप इसी प्रकार राष्ट्रसेवा में अपना अमूल्य योगदान देते रहे ऐसी प्रभु श्रीराम से कामना करता हूं।''        

गौरतलब है कि 10 जुलाई 1951 को जन्मे सिंह वर्ष 2000 में यूपी के मुख्यमंत्री रह चुके है। वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पहले कार्यकाल में देश के गृहमंत्री थे जबकि अब उनके पास रक्षामंत्री का महत्वपूर्ण पद है।

Content Writer

Tamanna Bhardwaj