CM योगी ने अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

punjabkesari.in Saturday, Oct 02, 2021 - 02:46 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ( Yogi Adityanath) ने लखनऊ में पदक अलंकरण समारोह में पुलिस अधिकारियों को संबोधित किया। सीएम योगी ने अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने और उन्हें महापुरुषों के आदर्शों  पर चल कर चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री (Lal Bahadur Shastri) ने देश को खाद्यान्न के क्षेत्र में आगे बड़ाया। उन्होंने इस दौरान सभी पुलिस अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमें गर्व होना चाहिए कि सिविल पुलिस के मामले में हम दुनिया के सबसे बड़े हिस्से हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर नजर बना कर हम बड़ी से बड़ी घटनाओं को रोक सकते है। इसके लिए क्राइम ब्रांच पुलिस थाने की भी स्थापना की जा रही है। सीएम ने कहा कि जो प्रदेश के लोगों का पुलिस पर विश्वास है उसे बनाए रखने की पुलिस पर बड़ी जिम्मेदारी है।  अपराधियों में पुलिस का खौफ होना चाहिए जिससे प्रदेश में महिए सुरक्षित हो यह हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा प्रदेश में 30 हजार से ज्यादा महिला कांस्टेबल है। जो कि प्रत्येक थाने में नियुक्त है और महिलाओं की समस्याओं को देख रही है। अब महिलाएं अपनी समस्याओं को बिना किसी झिझक बता सकती है। 

PunjabKesari

 उन्होंने कहा कि आज एक लाख 51 हजार छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति सीधे उनके अकाउंट में पहुंच जायेगी। निजी शिक्षण संस्थान में पढने वाली दो सगी बहनों में एक की फीस माफ करे तो बालिका शिक्षा को और बढ़ावा मिलेगा।उन्होने कहा कि शासन ऐसे विद्यालयों-कॉलेजों को चिन्हित करें जहां दो सगी बहने पढ़ रही हैं तो एक की फीस प्रतिपूर्ति सरकार करे।

PunjabKesari

सीएम योगी बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए व्यापक मुहिम चलाने का आह्वान किया।  इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अहिंसा का नया मार्ग दिखाया और उस पर चल कर देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी दिलायी। स्कूली भोजन की जगह पोषणयुक्त भोजन की शुरुआत स्कूलों में शुरु कर बच्चों के स्वास्थ्य का ख्याल किया है। प्रतिवर्ष 51 लाख छात्र-छात्राओं को छात्रवृति दी जाती है अभी 151000 छात्र-छात्राओं को यह छात्रवृति दी गयी है दिसंबर तक सभी छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति दे दी जाएगी। समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने कहा कि 151215 मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का ऑनलाइन हस्तांतरण किया गया है। यह छात्रवृति सभी वर्ग के छात्र-छात्राओं को मिलेगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बटन दबाकर छात्रवृति ट्रांसफर की। इस मौके पर दस विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिये गये।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static