राष्ट्रपति कोविंद को उनके जन्मदिन पर CM योगी सहित सभी नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

punjabkesari.in Sunday, Oct 01, 2017 - 03:14 PM (IST)

नई दिल्ली\लखनऊ: देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के 72वें जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी है।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर पर राष्ट्रपति को जन्मदिन की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है कि माननीय राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, आपकी दीर्घायु व स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्विटर पर लिखा है, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। कोविंद ने 25 जुलाई, 2017 को भारत के 14वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रपति को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट किया है कि माननीय राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी राष्ट्रपति को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और लंबे जीवन की कामना करती हूं। भाजपा नेता व झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने 14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया कि भारत के राष्ट्रपति आदरणीय रामनाथ कोविंद जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।