किसानो के लिए योगी सरकार के कदम, CM योगी ने गिनाया सरकार के कामो का लेखा जोखा

punjabkesari.in Thursday, Dec 16, 2021 - 07:50 PM (IST)

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज विधानसभा सत्र के दूसरे दिन किसानो के लिए अपनी सरकार द्वारा 5 वर्षों में किये गए कार्यों को गिनाते हुए उपलब्धियां बताईं।

धान उत्पादन
2012 से 2017 तक- 144 लाख मीट्रिक टन
2017 से 2021 तक- 171 लाख मीट्रिक टन हुआ

गेंहू उत्पादन
2012 से 2017 तक- 349 लाख मीट्रिक टन
2017 से 2021 तक- 375 लाख मीट्रिक टन

दलहन
2012 से 2017 तक- 74 लाख मीट्रिक टन
2017 से 2021 तक- 95 हजार 90 हजार मीट्रिक टन

तिलहन
2012 से 2017 तक- 41.76 लाख मीट्रिक टन
2017 से 2021 तक- 69.67 लाख मीट्रिक टन

सरकार द्वारा की गई फसल खरीददारी

धान
2012 से 2017 तक-123 लाख मीट्रिक टन और 2017 से 2021 तक- 244 लाख मीट्रिक टन अबतक खरीद चुके हैं, जनवरी तक क्रय जारी है,DBT के माध्यम से पैसा खाते में जा रहा है।

गेहूं
2012 से 2017 तक- 94 लाख मीट्रिक टन और 2017 से 2021 तक- 210 लाख मीट्रिक टन खरीद सीधे किसानों से हुई।

लाभान्वित किसान
2012 से 2017 तक- 14 लाख 87 हजार लाभान्वित धान किसान हुए। और 19 लाख 2 हजार गेंहू किसान लाभान्वित हुए। वहीं, 2017 से 2021 तक- 31लाख 88 हजार किसान धान में लाभान्वित हुए और 43 लाख 75 हजार किसान गेंहू में लाभान्वित हुए,इनसे सीधे उपज खरीदा गया।

गेंहू/धान किसानों को उपलब्ध करवाई गई धनराशि
गेंहू में 2012 से 2017 तक-12 हजार 800 करोड़ रुपये, और 2017 से 2021 तक-36 हजार 405 करोड़ रुपये धनराशि उपलब्ध करवाई गई, पिछली सरकार की तुलना में 3 गुना ज्यादा धनराशि किसानों के पास गई। धान फसल में 2012 से 2017 तक-17 हजार 190 करोड़ रुपये, 2017 से 2021 तक- 41 हजार करोड़ रुपये किसानों के खाते में भेजा गया है।

गन्ना किसानों के लिए किए गए कार्य
2012 से 2017 तक - 90 हजार करोड़ रुपये गन्ना मूल्य का भुगतान हुआ। 2017 से 2021 तक- 1 लाख 48 हजार करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य का भुगतान किया गया।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि
 2 करोड़ 54 हजार किसान लाभान्वित हुए, इनके खातों में 37 हजार 521 करोड़ रुपए, किसान कर्जमाफी- 2017 में प्रदेश की सत्ता में आने पर 86 लाख किसानों के 36 हजार करोड़ रुपये की कर्जमाफी हुई।

सिंचाई योजनाओं में किसानों को लाभ
2012 से 2017 तक-1 लाख हेक्टेयर भूमि की अतिरिक्त सिंचन की गई, 2017 से 2021 तक- सिंचन की सुविधाओं में 22 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि सिंचन हो रही है।

दशकों से लंबित सिंचाई परियोजनाएं शुरू हुई
सरयू नहर परियोजना- बहराइच,गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर,संतकबीरनगर, बस्ती,महराजगंज, गोरखपुर 9 जिले लाभान्वित हो रहे हैं।

 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj