विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सीएम योगी ने किया वृक्षारोपण

punjabkesari.in Sunday, Jun 05, 2022 - 12:29 PM (IST)

गोरखपुर: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर स्थित गौशाला में वृक्षारोपण किया। वहीं आज पूरा देश विश्व पर्यावरण के मौके पर अनेक कार्यक्रम का आयोजन कर पर्यावरण दिवस मना रहा है। सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर के गौशाला परिसर में हरिशंकरी का पौधा रोपा। इस दौरान प्रभागीय वन अधिकारी विकास यादव ने बताया कि यह पौधे अधिक समय तक हरे-भरे रहते हैं और अन्य पौधों की तुलना में ऑक्सीजन भी अधिक देते हैं। इन्हें पर्यावरण के लिए सर्वाधिक हितकारी माना जाता है। वहीं  5 जून को ही मुख्यमंत्री योगी का जन्मदिन है और इसी दिन विश्व पर्यावरण दिवस भी मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने इस बार वन विभाग को पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले की 1294 ग्राम पंचायतों में 3282 हरिशंकरी के पौधे लगाने के निर्देश दिए थे। पंचायतों में लगाए जाने वाले पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की होगी।

पर्यावरण क्या है
पर्यावरण शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है, परि + आवरण। जिसमें परि का अर्थ है चारों ओर, और आवरण का अर्थ है घिरा हुआ अर्थात चारों ओर से घिरा हुआ। पर्यावरण के अंतर्गत पेड़-पौधे, जीव-जंतु, वृक्ष आदि आते हैं यानी जो कुछ भी हमारे आस-पास है चाहे वह सजीव हो या निर्जीव सभी हमारे पर्यावरण से जुड़े हुए हैं। हम अपने दैनिक जीवन में जिन सभी चीजों के संपर्क में हैं वो सभी पर्यावरण में ही मौजूद हैं प्रकृति ने हमें एक शुद्ध एवं स्वच्छ पर्यावरण प्रदान किया है हमारा सदैव यही प्रयास रहना चाहिए की हम इसे हर हाल में स्वच्छ रखें। आज पृथ्वी पर जीवन संभव है इसका एकमात्र कारण पर्यावरण ही है अगर पर्यावरण हमारे अनुकूल नहीं होता तो शायद आज हम और आप नहीं होते।

पर्यावरण का महत्व
पर्यावरण का हमारे जीवन में बहुत महत्व है, पर्यावरण के द्वारा ही पृथ्वी पर जीवन संभव है यदि आज हम जीवित हैं तो उसमे बहुत बड़ा हाथ पर्यावरण का है एक अच्छा और स्वच्छ पर्यावरण हमें बेहतर जीवन जीने में मदद करता है। हम जानते होंगे की जब हम सांस लेते हैं तो ऑक्सीजन ग्रहण करते हैं और जब हम सांस छोड़ते हैं तो उसके साथ कार्बन-डाई-ऑक्साइड छोड़ते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है जो हम ऑक्सीजन लेते हैं वो हमें कहाँ से मिलता है, ये ऑक्सीजन हमें पेड़-पौधों से मिलता है और ये सभी पेड़-पौधे हमारे पर्यावरण का हिस्सा हैं। पर्यावरण पृथ्वी का एक अभिन्न अंग है, प्राचीन काल में मानव अपने चारों ओर के वातावरण को काफी स्वच्छ और सहेज कर रखता था, वह अपना ज्यादातर समय वातावरण को स्वच्छ रखने में ही देता था। लेकिन आज बढ़ती हुई आवादी के लिए हम पेड़ को तेजी से कट रहे है जिससे हमारा जीवन विभिन्न प्रकार की समस्याए आ रही है। विश्व पर्यावास का उद्देश्य है कि जीवन को बचाने लिए पर्यावरण जरूरी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static