रघुवंश प्रसाद के निधन पर CM योगी ने जताया दुख, कहा- सादगी की अप्रतिम मिसाल थे

punjabkesari.in Sunday, Sep 13, 2020 - 02:03 PM (IST)

लखनऊः बिहार और केन्द्र की राजनीति में अतुलनीय योगदान देने वाले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से संबंध रखने वाले सिंह सादगी की अप्रतिम मिसाल थे।

योगी ने ट्वीट किया ‘‘ सादगी की अप्रतिम मिसाल, ग्रामीण पृष्ठभूमि से संबंध रखने वाले वरिष्ठ राजनेता श्री रघुवंश प्रसाद सिंह जी का निधन अत्यंत दु:खद है। ग्राम्य विकास मंत्रालय में उन्होंने सराहनीय कार्य किया। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति।''      

गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव के सबसे करीबी रघुवंश प्रसाद सिंह (74) का रविवार को नई दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। उन्हे सांस की बीमारी के चलते भर्ती किया गया था। सिंह 1977 में पहली बार विधायक बने थे। वह पांच बार सांसद चुने गए थे। 
 

Tamanna Bhardwaj