कानून मंत्री बृजेश पाठक की मां के निधन पर CM योगी ने जताया शोक

punjabkesari.in Tuesday, Dec 11, 2018 - 12:19 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक की मां कमला देवी का सोमवार रात निधन हो गया। जिसपर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर शोक जताया है। उन्होंने लिखा है कि प्रदेश के विधायी एवं न्याय मंत्री, श्री बृजेश पाठक की माता श्रीमती कमला देवी जी के निधन पर गहरा दुख पहुंचा। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।

बृजेश पाठक की मां एक महीने से बीमार थीं। उनका इलाज केजीएमयू में चल रहा था, जहां उनका निधन हो गया। बुधवार की सुबह 10 बजे मल्लावा गांव में उनकी मां का अंतिम संस्कार किया जाएगा। योगी आदित्यनाथ के अलावा अन्य बीजेपी नेताओं ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है।

Ruby