जन्मेजय सिंह के निधन पर CM योगी ने व्यक्त किया शोक, कहा-  BJP ने कर्मठ कार्यकर्ता और सच्चा हितैषी खोया

punjabkesari.in Friday, Aug 21, 2020 - 09:54 AM (IST)

लखनऊः  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया सदर में भारतीय जनता पार्टी  के विधायक जन्मेजय सिंह के निधन पर दुख व्यक्त करते हुये कहा है कि भाजपा ने समर्पित कार्यकर्ता और जनता ने सच्चा हितैषी खो दिया है। सिंह का गुरूवार देर रात लखनऊ के एक अस्पताल में निधन हो गया था। वह 75 वर्ष के थे।     

योगी ने ट्वीट कर कहा ‘‘ देवरिया सदर विधान सभा क्षेत्र के विधायक श्री जन्मेजय सिंह के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर शोक हुआ। सिंह के निधन से पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता तथा जनता ने अपना सच्चा हितैषी खो दिया है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान दें।ॐ शांति। 

गौरतलब है कि श्री सिंह भाजपा के तीसरे विधायक है जिनका इसी महीने निधन हुआ है। इससे पहले अमरोहा के नौगांव सादात सीट के विधायक एवं कबीना मंत्री चेतन चौहान की 16 अगस्त को मृत्यु हो गयी थी जबकि दो अगस्त को कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र की विधायक एवं प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमलरानी वरूण की कोरोना संक्रमण के कारण मृत्यु हो गयी थी।      

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static