BJP MLA रमेश चन्द्र दिवाकर के निधन पर CM योगी ने जताया दुख:, परिजनों के प्रति व्यक्त की संवेदना

punjabkesari.in Friday, Apr 23, 2021 - 01:05 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी के विधायक रमेश चन्द्र दिवाकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि ईश्वर उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे ।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के सदर विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रमेश चंद्र दिवाकर (56) का शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से निधन हो गया। सूत्रों के मुताबिक दिवाकर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और मेरठ के एक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। वह पिछले चार दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और दो दिनों से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। आज उनकी मौत हो गई। उनकी मौत पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख: व्यक्त किया है।

 

Content Writer

Ramkesh