सपा MLC के निधन पर CM योगी ने जताया दुख, कहा ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे

punjabkesari.in Tuesday, Sep 08, 2020 - 03:25 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद सदस्य एस.आर.एस.यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

बता दें विधान परिषद सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गये थे। जिनका इलाज पी.जी. आई लखनऊ में चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी आज मौत हो गई। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी सहयोगियों में शामिल किए जाने वाले एसआरएस यादव पूर्व में पार्टी के कार्यालय प्रभारी तथा अन्य कई पदों पर रह चुके थे। वर्तमान में वह पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य थे। यादव ने सेवानिवृत्त के बाद अपना सारा जीवन समाजवादी पार्टी को समर्पित कर दिया। समाजवादी नेताओं ने भी उनकी मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 

Ramkesh